PM MSP Scholarship Yojana 2025: छात्रों को मिलेगी 20,000 की राशि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने प्रदेश के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की PM MSP Scholarship Yojana लागू की है। इस योजना का संचालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत 12वीं कक्षा पास मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि ₹12,000 से लेकर ₹20,000 तक होती है।

किसी scholarship की राशि, पात्रता या आवेदन की तारीख पर भरोसा करने से पहले National Scholarship Portal और संबंधित विभाग की सूचना जाँचें। हर scholarship इसी पोर्टल पर उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है।

PM MSP Scholarship Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। गरीब और मेधावी छात्र आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं। इस योजना के तहत उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

PM MSP Scholarship Yojana क्या है?

PM MSP Scholarship Yojana केंद्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत कक्षा 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाती है। छात्र को किसी मान्यता प्राप्त स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य डिग्री कोर्स में एडमिशन लेना जरूरी है। हर वर्ष लगभग 82,000 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है।

PM MSP Scholarship Yojana में सहायता राशि

  • स्नातक (Graduation) कोर्स: हर साल ₹12,000
  • स्नातकोत्तर (Post Graduation) कोर्स: हर साल ₹20,000
  • 5 वर्ष की अवधि वाले कोर्स: पहले 3 साल ₹12,000 सालाना और 4वें व 5वें साल ₹20,000 सालाना

PM MSP Scholarship Yojana पात्रता (Eligibility)

  1. छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  2. छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में कम से कम 80% अंक प्राप्त किए हों।
  3. छात्र का एडमिशन किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में होना चाहिए।
  4. पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
https://rahulknews.com/pm-msp-scholarship-yojana-2025/

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  1. छात्र को National Scholarship Portal (NSP) पर जाना होगा।
  2. “New Registration” पर क्लिक करें और सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. लॉगिन करने के बाद स्कॉलरशिप फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: PM MSP Scholarship Yojana के लिए आवेदन कब शुरू होते हैं?
उत्तर: हर साल जुलाई से अक्टूबर के बीच आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है।

प्रश्न 2: क्या यह स्कॉलरशिप केवल सरकारी कॉलेज के छात्रों को मिलती है?
उत्तर: नहीं, यह स्कॉलरशिप सरकारी और निजी दोनों मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को मिल सकती है।

प्रश्न 3: एक छात्र को यह स्कॉलरशिप कितने साल तक मिलेगी?
उत्तर: यह स्कॉलरशिप अधिकतम 5 साल तक मिल सकती है।

Scholarship आवेदन और पात्रता की संबंधित जानकारी के लिए NSP Scholarship आवेदन गाइड।

नमस्कार दोस्तों, मैंने ये ब्लॉग लोगो की मदद करने के लिए बनाया है, इस ब्लॉग में आप ऑनलाइन इनकम, नयी तकनीके, प्रेरणादायक कहानियां का लुफ्त उठा सकते हैं अगर हमारे द्वारा कोई कमी आपको दिखे तो हमें जरुर बतायें - Rahul K News