एमपी में टू-लेन सड़के होने जा रही फोरलेन, 3 जिलों की बल्ले-बल्ले | Two-lane roads are going to be converted into four-lane roads in MP

शहर में बांद्राभान में नया पर्यटन स्थल विकसित करने का काम शुरू होगा। मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक ईकाईयां आकार लेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रूकेगा। विकास कार्यों से इस वर्ष शहर की तस्वीर बदलने की उमीद है। खर्रा घाट पर नर्मदा नदी के ऊपर 780 मीटर पांचवां ब्रिज बनकर तैयार हो गया, इससे आवागमन होने से वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें: साल 2025 में बंद हो जाएंगे 3 तरह के बैंक अकाउंट

129 करोड़ से टू-लेन सड़क फोरलेन में बदलेगी

इस वर्ष शहर के भोपाल तिराहा से बुदनी तक की टू लेन सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। 129 करोड़ से बन रहे पुराने हाईवे 69 का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। यहां 780 मीटर लबे ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इस फोरलेन से भोपाल से नागपुर, खंड़वा, इंदौर के तरफ के यात्रियों को सुविधा मिलेंगी।

इसके साथ ही हाईवे का यातायात नियंत्रित होगा। इसके अलावा शहर की सड़कों की हालत सुधरेगी। मुख्य बाजार के हीरो होंडा चौराहा से नेहरू पार्क और नवीन जेल से कुलामढ़ी तक की सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया फरवरी के पहले पूरी हो जाएगी।

ओवर ब्रिज भी तैयार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जा रहा है। 128 करोड़ से यहां स्टेशन तैयार किया जा रहा है। स्टेशन भवन के ऊपर यात्रियों के रूकने के लिए लॉज भी बनाई जा रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो नए फुट ओवर ब्रिज इसी वर्ष शुरू होंगे। एक ब्रिज तीन महीने में शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा ब्रिज नवबर तक पूरा हो जाएगा।

Source link

नमस्कार दोस्तों, मैंने ये ब्लॉग लोगो की मदद करने के लिए बनाया है, इस ब्लॉग में आप ऑनलाइन इनकम, नयी तकनीके, प्रेरणादायक कहानियां का लुफ्त उठा सकते हैं अगर हमारे द्वारा कोई कमी आपको दिखे तो हमें जरुर बतायें - Rahul K News